केमरी। ऑल इंडिया पसमांदा समाज की बैठक सोमवार को गांव गंगापुर कदीम में हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय सचिव शाहीन अंसारी ने मुस्लिम समाज से वक्फ संशोधन कानून पर किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कुछ संगठनों ने वक्फ संशोधन कानून के मामले झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाई है। कहा जा रहा है कि सरकार मस्जिद, मजार, मदरसे व कब्रिस्तान अपने कब्जे में लेने जा रही है। जबकि, यह बिल्कुल निराधार बात है और गृह मंत्री अमित शाह व अन्य मंत्रियों ने यह साफ कर दिया है कि कानून लागू होने तक मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अफवाहों से बचें और परेशान न हों। अफवाह फैलाने वाले वो लोग हैं जो अब तक वक्फ की संपत्तियों से अपना निजी फायदा उठा रहे थे। इसलिए ही यह लोग वक्फ संशोधन विधेयक के नाम पर लोगों को बहका रहे हैं।
बैठक में शेर अली, छोटे, यासीन, नन्हें, रफीक, रिजवान, एहसान, रफत, सलीम, फईम, सलामत, शाकिर आदि मौजूद रहे।