फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का किया निरीक्षण, मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा ने वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कारागार में बनी बैरक नंबर तीन एवं आठ में बंदियों और बंदी रक्षकों से बात की और जेल में निरुद्ध बंदियों की स्थिति, भोजन एवं साफ-सफाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा साथ ही बंदियों से उनके अधिकारों के प्रति जानकारी एवं कोविड-19 महामारी के संबंध में भारत सरकार एवं शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए आपस में दो गज की दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक रूप से किए जाने एवं समय समय पर साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया।
विज्ञापन

महिला बंदियों के साथ रह रही बच्चियों के भोजन एवं उनकी ऑनलाइन शिक्षा सम्बन्धी व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया गया। प्ली-वारगेनिंग के संबंध में जानकारी दी गई एवं जेल में निरुद्ध बंदियों को स्वालंबी बनाने, कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए ऑनलाइन प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्था कराने के संबंध में निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय जिला कारागार में बने शौचालय एवं बाथरूम में साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर डिप्टी जेलर को निर्देशित किया गया कि वह नगरपालिका से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई की सुनिश्चित व्यवस्था कराएं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर उपस्थित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें