फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पत्नी ने किया रीडिंग रूम एवं हर्बल पार्क का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. शशि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की पत्नी परिरू गौतम की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित वामा सारथी योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। रीडिंग रूम व हर्बल पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रामपुर पुलिस की वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा के रूप में कार्य कर रहीं पुलिस अधीक्षक की पत्नी परिरू गौतम की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. शशि गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने पुलिस परिवार के कल्याण के लिए पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक दी तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद वामा सारथी योजना के तहत पुलिस लाइन में स्थापित रीडिंग रूम एवं हर्बल पार्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक की पत्नी सीमा सिंह भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें