फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को कार चालक की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए थे। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चारों को बरेली रेफर कर दिया था। गुरुवार को उपचार के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को शहजानगर थाना क्षेत्र के झुनइया गांव निवासी विद्या देवी (60) अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर रामपुर जा रही थीं। रास्ते में शहजानगर थाना क्षेत्र के मेघानगला गांव के सामने बरेली की ओर से आई एक कार के चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार विद्या देवी सहित चार लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालात नाजुक देखते हुए चारों को बरेली रेफर कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विद्या देवी की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया हैं। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत की जानकारी मिली है। परिवार की ओर से तहरीर नही आई है। आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें