फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र फिर से दे सकेंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का एक और मौका दिया है। ऐसे छात्र छात्राएं 20 नवंबर की रात 12 बजे तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उनके कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही बगैर परीक्षा के प्रोन्नत हुए छात्र-छात्राएं भी अंक सुधार के लिए इसी अवधि में आन लाइन आवेदन कर सकेंगे। इनसे भी परीक्षा के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2021 की परीक्षा के बगैर ही परीक्षा परिणाम घोषित कर सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत घोषित कर दिया था। शासन के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम से सहमत न होने पर बगैर किसी शुल्क के अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कराए थे। तीन दिन पहले आए अंक सुधार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के काफी छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हो गए। शासन ने अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को फिर से परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें