फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मासूम झुलसी, हालत गंभीर

Mon, 15 Jun 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के पुरनापुर गांव में रविवार सुबह छत पर खेल रही पांच वर्षीय मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामू की पुत्री अनन्या रविवार सुबह छह बजे घर की छत पर खेल रही थी। मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगते ही मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची काफी झुलस गई है और उसकी हालत नाजुक है।
मासूम के पिता रामू ने बताया कि उनके मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने लाइन को हटाने या सुरक्षित दूरी बनाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते उनकी बेटी हादसे का शिकार हो गई। ग्रामीणों ने आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

0000
सैदनगर क्षेत्र में भी हो चुका है हादसा
रामपुर। सैदनगर के नया गांव में गत दिनों 13 वर्षीय किशोर शाकिब भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। इससे उसकी जान चली गई थी। इसके बाद भी बिजली महकमा नहीं चेत रहा है। जिले भर में गलियों में ढीले तार लटक रहे हैं। साथ ही घरों की छतों के ऊपर से भी हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें