फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आयकर टीम दोबारा पहुंची प्लाईवुड फैक्टरी

Wed, 01 Apr 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के दो बड़े कारोबारियों की प्लाईवुड फैक्टरियों में आयकर विभाग की टीम मंगलवार को दोबारा पहुंची। सूत्रों के अनुसार टीम वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन के प्रपत्र लेने के लिए आई थी। हालांकि विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी नईम उर्फ बब्लू और उनके पार्टनर मुनन खां की बगी गांव में एनजी प्लाईवुड एंड विनियर, एमआई इंडस्ट्रीज और एमएन इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरियां संचालित हैं। इनमें से एमएन और एमआई इंडस्ट्रीज एक ही परिसर में स्थित हैं। इन तीनों फैक्टरियों में आयकर टीम 26 फरवरी को जांच के लिए आई थी और करीब 90 घंटे तक सर्वे किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम दोपहर करीब तीन बजे फिर से रामपुर पहुंची और बगी स्थित फैक्टरियों में जाकर प्रपत्र लिए। इसके बाद शाम करीब आठ बजे टीम वापस लौट गई।
मुनन खां ने बताया कि पूर्व में सर्वे के दौरान कुछ दस्तावेज सील किए गए थे। टीम इन्हें खोलने के लिए आई थी और प्रपत्रों की एक कॉपी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें