फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पानी के धोखे में तेजाब पीने वाले सफाई कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Wed, 01 Apr 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर में पानी के धोखे में तेजाब पीने वाले संविदा सफाई कर्मी संदीप की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना पांच दिसंबर को हुई थी, जब चाऊपुरा मोहल्ले में एक किराना व्यापारी की पत्नी ने गलती से पानी की जगह तेजाब की बोतल दे दी थी। संदीप और प्रदीप ने इसे पी लिया था।
विज्ञापन

दोनों को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदीप की हालत में सुधार हो गया, लेकिन संदीप की हालत बिगड़ती गई। उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सुधार न होने पर परिजन उसे घर ले आए थे। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी था। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें