फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कारोबारी और चिकित्सक दंपती के आवासों पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई

Fri, 16 Oct 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बत्रा कॉलोनी में कारोबारी रोहतास बत्रा और चिकित्सक दंपती डॉ. दीपक छाबड़ा व डॉ. अंजू छाबड़ा के आवासों पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही। 84 घंटे बीतने के बाद भी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर आयकर विभाग की टीम के रुद्रपुर स्थित केनरा बैंक पहुंचने और लेनदेन संबंधी जानकारी जुटाने की चर्चा रही। सुबह कॉलोनी के लोगों ने देखा कि आयकर विभाग की टीमें दोनों आवासों पर मौजूद थीं। बाहर अधिकारियों की गाड़ियों के चालक अपनी गाड़ियों और कारोबारी के आवास के सामने बने पार्क में आराम करते नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, कुछ खास शुभचिंतक भी आवास के बाहर दिखाई दिए।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर के दौरान अधिकारियों की कुछ गाड़ियां रुद्रपुर के केनरा बैंक पहुंचीं। वहां जांच से जुड़े लोगों के बैंक खातों और लॉकर की पड़ताल किए जाने की चर्चा रही। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। दिनभर के घटनाक्रम को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें