सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी
अब 16 जुलाई को कोर्ट में होगी सुनवाई
रामपुर। स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने दस्तावेज प्रार्थना पत्र के तलब किए जाने पर बहस की। दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में 16 जुलाई को सुनवाई होगी।
वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट होने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में इस वक्त अब्दुल्ला आजम जमानत पर चल रहे हैं। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
मंगलवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी हुई। इस दौरान अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता और सरकार की ओर से सरकारी वकील ने कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में 16 जुलाई को सुनवाई होगी।
--------------------