फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम ढलते ही कोसी के किनारे खरोंचती हैं जेसीबी-पोकलैंड मशीनें

Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोस्वार/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार में कोसी नदी से अवैध खनन करता बैलगाड़ी चालक। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शाम ढलते ही कोसी नदी के घाटों में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त खनन के धंधेबाजों को पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम है। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों, डंपरों में रेतभर कर स्टोन क्रेशरों पर पहुंचाया जा रहा है। हाईकोर्ट के खनन पर सख्ती से पाबंदी लगाये जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन खामोश बन चुप्पी साधे बैठा है। जिले का एक अधिकारी सीधे गाजियाबाद और मेरठ के खनन माफिया के संपर्क में है। 

स्वार और टांडा तहसील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते कोसी नदी के घाटों पर शाम सवेरे खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। धंधेबाज प्रात: पांच बजे से लेकर दस बजे तक और शाम ढलते ही कोसी नदी के घाटों पर अपना कब्जा जमा लेते हैं। जेसीबी मशीन खुलेआम कोसी नदी का सीना चीर रेत का उठान में लग जाती हैं।
विज्ञापन


डंपर व ट्रैक्टर ट्रालियों से रेता बजरी लेकर स्टोन क्रेशर स्वामियों से सांठगांठ कर उनके यहां डाला जा रहा है। अवैध खनन को रोकने के लिये तहसील क्षेत्र के ग्रामीण हाईकोर्ट तक पहुंच चुके है। और हाईकोर्ट से प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिये जा चुके हैं। लेकिन सरकारी तंत्र हाईकोर्ट के आदेश को दर किनार कर रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी थाना इंचार्ज, चौकी इंचार्ज को खनन कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गये हैं। सूचना मिलने पर अभियान चलाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं  एक अधिकारी के माफिया से ताल्लुकात अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। राजनीतिक रूप से पावरफुल यह अधिकारी लंबे समय से जिले में तैनात है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें