फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दढ़ियाल, अकबराबाद, धम्मन में कोसी घाटों पर खनन

Sat, 15 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/रामपुर
विज्ञापन
दढ़ियाल के कोसी घाटों पर बैल गाड़ियों से होता अवैध खनन।
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद खनन के धंधेबाजों ने अपना रुख तहसील टांडा और उत्तराखंड के कोसी घाटों पर कर अवैध कारोबार को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जिसके चलते दढ़ियाल, अकबराबाद और धम्मन में कोसी नदी के घाटों पर खनन किया जा रहा है। 

 कोसी नदी के घाटों पर खनन के धंधेबाजों का कब्जा है। तहसील क्षेत्र के गांव मुकंदपुर, घोसीपुरा पट्टी कला, जमना जमनी, बैलबाड़ा आदि गांवों के कोसी घाटों पर पुलिस द्वारा कड़ी सख्ती एवं निगरानी के बाद खनन के धंधेबाजों ने अपना क्षेत्र बदल कर अब तहसील टांडा के गांव दढ़ियाल, धम्मन, अकबराबाद की ओर कर लिया है। यहां कोसी नदी के घाटों पर जेसीबी और पोकलैंड मशीन से खनन कर स्टोन क्रेशरों पर रेता डंप करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह खनन के धंधेबाज दिन में कम रात में ज्यादा अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग, दढ़ियाल-मुरादाबाद मार्ग पर अवैध खनन से भरे ओवरलोड वाहन खूब दौड़ रहे हैं। क्योंकि इन मार्गों पर बने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी सुविधा शुल्क लेकर इन वाहनों को निकलवा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के चलते निर्माणाधीन मार्ग भी संकट में आ गया है। अगर ऐसे ही मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी रहा तो निर्माणाधीन मार्ग भी पूर्व की भांति हो जाएगा। 
विज्ञापन


शहर से सटे घाटमपुर इलाके में और शाहबाद में रामगंगा में अवैध खनन हो रहा है। वहीं स्वार तहसील क्षेत्र के गांव जालफनगला स्थित कोसी घाट पर ट्रैक्टर ट्रालियों एवं बैल गाड़ियों से खनन कर नजदीक कोसी घाट स्थित स्टोन क्रेशर पर ले जाकर डंप किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन इस घाट पर हो रहे खनन से अनभिज्ञ बना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें