फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कलक्ट्रेट में होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत बिलासपुर गेट स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई गई और जल्द कलक्ट्रेट पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील मिलक में धान खरीद घोटाले की जांच लंबित है। नहरों में आंशिक रूप से पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि जल जीवन मिशन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। खतौनी में नाम और अंश सुधार के मामले भी लंबित पड़े हैं। साथ ही बिजली विभाग उपभोक्ताओं को अधिक बिल भेजकर परेशान कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान कलक्ट्रेट पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान रामपाल पटेल, फरीद खां, बाबर खां, भूपेंद्र कुमार, उदयवीर गंगवार, मुताहिर खां, अब्दुल रज्जाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें