फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकानों पर आफत, लोग परेशान

Sat, 04 Aug 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद के भगवतीपुर गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा घर। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में अभी तक 32 मकान बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। जिले मे रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से अब तक सरकारी रिकार्ड में 32 मकान गिर गए हैं। यह सभी मकान कच्चे हैं। इन सभी मकानों की मरम्मत के लिए प्रशासन की ओर से 36 हजार रुपये की धनराशि जारी करने का दावा किया गया है। 

बिलासपुर तहसील क्षेत्र में दस दिनों से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को अब अस्तव्यस्त करने के साथ ही कच्चे मकानों को गिराना शुरु कर दिया है। 12 लोगों के कच्चे मकान, दीवारें, छतें गिरने से करीब चार लाख से अधिक का नुकसान होने की आशंका है। राजस्व प्रशासन ने मकानों के गिरने की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी खुशनुमा पत्नी अनवार अहमद का कच्चा मकान बृहस्पतिवार रात बारिश के दौरान भर भराकर गिर गया। इससे करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम आकिलपुर निवासी आदेश कुमार का आवासीय कच्चा मकान गिर गया, जिससे करीब दस हजार का नुकसान हो गया। ग्राम खंडिया निवासी सूरजपाल का कच्चा कमरा गिरने से करीब दस हजार रुपये का नुकसान हो गया।

केमरी के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी बानो पत्नी नूर नवी का कच्चा मकान बृहस्पतिवार की रात गिर गया। मोहल्ला सिंघाडिय़ान निवासी याकूब मियां का भी कच्चा मकान गिर गया। इसी मोहल्ले की कनीज बेगम पत्नी सलीम का भी कच्चा मकान बारिश में गिर गया। इन सभी का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया है। केमरी निवासी नसीर अहमद व तुफैल अहमद, रईस अहमद के मकान की दीवारें भी भर भराकर गिर गईं।

ग्राम रायपुर निवासी भूकनलाल का कच्चा मकान शुक्रवार की सुबह भर भराकर गिर गया। ग्राम नरसुआ निवासी त्रिवेणीराम और ग्राम खजुरिया कलां निवासी जमुना प्रसाद की खपरैल भी बारिश में गिर गई। इन सभी का करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात बताई गई है। सभी पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मकान, खपरैल, दीवारें, छत गिरने की शिकायतें की हैं।
विज्ञापन


इन सभी मकानों के मलबों को पीड़ितों ने आसपास के लोगों की मदद से आनन फानन में हटाया, मगर कोई जन और पशु हानि नहीं हुई है। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें