फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी प्रदर्शन के दौरान घोड़ा दर्शकों में घुसा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी/ स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के मानपुर उत्तरी गांव में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक घोड़ा अचानक बेकाबू होकर दर्शकों के बीच घुस गया, जिससे भगदड़ मच गई और दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत मानपुर उत्तरी गांव स्थित एक निजी स्कूल के मैदान में कई दिनों से घोड़ों के साथ घुड़सवार आए हुए हैं। इनके पास हाथी के अलावा घोड़े मौजूद हैं, जो अक्सर घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में शामिल होते हैं। सोमवार की दोपहर घुड़सवार खुले मैदान में घोड़ों की घुड़सवारी करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह भी वहां आ गए। घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान अचानक एक घोड़ा बेकाबू हो गया। वह घुड़सवार से ऐसा बेकाबू हुआ कि दर्शकों की भीड़ में जा घुसा। घोड़े ने भीड़ में भगदड़ मचा दी।
घोड़े की चपेट और भगदड़ में मानपुर उत्तरी गांव निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह ढिल्लो, मोहम्मद सुलेमान, मुहम्मद फरमान, अमर जीत कौर और उत्तराखंड के बेरिया गांव बाजपुर निवासी गुरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। कई और दर्शक भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें