हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी झिझणू-सरोग सड़क का भूमि पूजन करते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमकोफेड के नवनियुक्त अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने सोमवार को झिझणू से शरोग सड़क का भूमि पूजन किया। बीते वर्ष सितंबर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस सड़क का शिलान्यास किया था। इसके बनने से थैली चकटी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण और किसान-बागवान लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी का आभार जताया है।
कौल सिंह ने झीझणू से शरोग सड़क का सोमवार को भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। जल्द इसका निर्माण कर ग्रामीणों को सड़क सुविधा दी जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश में समुचित विकास किया जा रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की हैं, उन्हें क्रमवार पूरा किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल चौहान, पूर्व प्रधान शिव दासी, राजेश्वरी शुक्ला, दिनेश खमराल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष लेलन, थैली और राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
--