फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बिरज में होली रे रसिया...

Sun, 27 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को कृष्णा कालोनी में कायस्थ होली मिलन समारोह में होली खेलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में रविवार को भी होली मिलन समारोह की धूम रही। अलग-अलग संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। एकता विहार विकास समिति के होली मिलन में महिला, बच्चों और युवाओं ने फूलों की होली खेली। आज बृज में होली रे रसिया गीत पर डांस किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारियों की ओर से श्री राधा-कृष्ण का पूजन कर फूलों की बारिश की गई। फैंसी ड्रेस, डांस, गायन, जीके व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र पाल सिंह ने पूर्ण देहदान की घोषणा की। मोहम्मद नाजिमुद्दीन, नवीन सक्सेना, एके सक्सेना, सचिन, मदन मोहन पांडे, अशोक, सीताराम शर्मा, राजीव शर्मा, रहे।

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। चिकित्सकों ने फूलों की होली खेली और गले मिलकर बधाइयां दीं। नीमा अध्यक्ष डा. सैयद तौसीफ महमूद, डा. मोहम्मद इकबाल, डा. मेहंदी हसन, डा. वीवी शर्मा, डा. तरुण यादव, डा. अजय शुक्ला, डा. पुनीत शर्मा, डा. सुनील अरोरा, डा. चेतन सिंह रहे। कायस्थ होली मिलन समारोह का आयोजन सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कालोनी में मनाया गया।
विज्ञापन


होली गीतों पर डांस किया गया। रेनू सक्सेना, रानी, ममता, विनीता सक्सेना, सुषमा, पूनम रहीं। भारतीय अखंड मंच की ओर से कूंचा देवीदास में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गले मिनलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। जिलाध्यक्ष प्रयांशु मणि अग्रवाल ने भाईचारे के संदेश दिया। मुकुल रंजन शर्मा, गौरव जैन, दिव्यांशु गुप्ता, अंकित गर्ग, गोविंदा, इमरान कुरैशी, राजा बाबू गुप्ता, आयुष गुप्ता, फैजान, शावेज, राजू भटनागर, अंशुल सक्सेना, सूरज सैनी भी थे।

शाहबाद में ढकिया गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में बसपा के विधान सभा क्षेत्र प्रभारी राधेश्याम राही ने कहा कि होली आपसी सद्भाव व भाईचारे का पर्व है। सतीश पांडे, मनोज पांडे, शोभित शर्मा, अरविंद, सुनील सागर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें