क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीश जी उठे। प्रभु के पुनरुत्थान पर ईसाई समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया। प्रभु के भजन गाए और बधाइयां दीं। सनराइज सर्विस और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रविवार को ईस्टर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईस्टर से पहले इंद्रा कालोनी में शनिवार-रविवार रात सनराइज सर्विस का आयोजन किया गया।
ईसाई समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और प्रभु यीशु का गुणगान किया। रविवार को ईस्टर पर्व मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर महबूब मसीह ने विशेष प्रार्थना सभा की। विशाल चरन, सैमुअल चरन, एबी दयाल, अनुज लाल, एसएम लाल, विश्वास आदि मौजूद रहे। असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्चा में प्रभु यीशु के जी उठने पर खुशी मनाते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से इसका वर्णन किया। पास्टर अनिल शैरिंग, अंजलि, अनिता सिंह, सुनीता सिंह, मिथलेश पीटर, सपना प्रकाश, रेनू, पूजा, शारोन शैरिंग, अभय प्रताप, मोनिका सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे। द साल्वेशन आर्मी चर्च में भी ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया गया। पास्टर मेजर इम्मानुअल, शेखर, मोनू, मल्लन मसीह, अशोक पॉल, मोनिका मसीह, राजा, शकुंतला आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।
आशा केंद्र में भी ईस्टर पर्व मनाया गया। पास्टर आरबी सिंह ने सभा का प्रारंभ किया। सिस्टर डॉरिस सिंह, बाबू लाल सिंह, सुभाष, मोना, प्रमोद आदि मौजूद रहे।