फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की धरोहरों को अंतराष्ट्रीय पहचान मिले : राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के एक दल ने सोमवार को रामपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का दौरा किया। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के निदेशक राजेंद्र कुमार ने स्थानीय धरोहरों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाए जाने पर जोर देते हुए हामिद मंजिल की भव्यता पर खुशी और नवाब स्टेशन की बदहाली पर अफसोस जताया। नूरमहल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने दल को रामपुर के इतिहास के बारे में बताया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर का 12 सदस्यीय दल सोमवार को रामपुर पहुंचा। दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने रजा लाइब्रेरी, हामिद मंजिल, रंग महल, मछली भवन, जामा मस्जिद, गांधी समाधि, खासबाग पैलेस और नवाब स्टेशन देखा। इसके बाद यह दल नूरमहल पहुंचा, जहां पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने दल के सदस्यों से चर्चा की। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के निदेशक राजेंद्र कुमार ने नवेद मियां से बातचीत में कहा कि रामपुर की भव्य धरोहरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए। यहां के भवनों की निर्माण शैली अद्भूत है। नवाब कला निर्माण प्रेमी थे। हामिद मंजिल देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई, लेकिन नवाब स्टेशन की बदहाली ने उन्हें दुख पहुंचाया। यहां की सभी धरोहरों का संरक्षण किया जाना चाहिए। नवेद मियां ने दल को रामपुर के इतिहास से रूबरू कराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, आरिफ खां एडवोकेट, नासिर सुल्तान खां उर्फ छोटे साहब, नोमान खां, मोहम्मद नौशाद, अमन कुमार, अदनान हैदर, सुशांत चौधरी, दिशा अग्रवाल, साक्षी देवरी, महक डिसूजा, प्रदीप शर्मा, प्रांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें