फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चांदी और कलावे वाली राखियों की मांग ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है। शहर में राखी की दुकानें सज चुकीं हैं। इसके साथ ही शहर के आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर भी राखी बेची जा रही हैं। बाजार में चांदी और कलावे वाली राखियों की मांग ज्यादा है। वहीं छोटे बच्चों को कार्टून कलाकारों वाली राखियां लुभा रहीं हैं।
विज्ञापन

शहर में मिस्टन गंज, पुराना गंज, ज्वालानगर, बाजार नसरुल्ला खां में राखी की दुकानें सजी नजर आ रही हैं। इन दुकानों पर पांच से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए मोटू-पतलू, मोगली, डोरेमन, मिक्की-माउस सहित अन्य कार्टून करेक्टर वाली राखी ज्यादा बिक रहीं हैं। वहीं बड़ी बहनें अपने भाइयों के लिए चंदन की लकड़ी व कलावा से बनी राखियां खरीद रहीं हैं। वहीं ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी से बनी राखियाें की मांग भी हो रही है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार में चहलकदमी बढ़ गई है। ग्राहक उमड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें