मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रामपुर में 23 नवंबर को होने वाला प्रस्तावित दौरा हर मायने में ऐतिहासिक होने जा रहा है। उनके दौरे के लिए जौहर यूनिवर्सिटी में 33 लाख रुपये का हेलीपैड तैयार किया जाएगा,वहीं यूनिवर्सिटी में बैरीकेडिंग से लेकर लाइटिंग तक पर करीब 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इन कामों को कराने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 नवंबर को रामपुर आ रहे हैं। शासन की ओर से इसके संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। अखिलेश रामपुर में गांधी समाधि, महात्मा गांधी माल समेत कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अमले ने अपने स्तर से तैयारियों कोअंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत इस दौरे पर लाखों रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई जार ही है।
पानी को पैसे की तरह बहाया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी में 33 लाख रुपये का हैलीपैड तैयार कराया जाएगा। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में लाइटिंग, बैरीकेडिंग का काम भी होगा। इन दोनों कामों पर 48 लाख रुपये खर्च होगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया है। यानि प्रशासन अखिलेश के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।