फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी गलियों से लेकर घरों तक में घुसा

Sat, 25 Aug 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में हुई बारिश के दौरान नूर महल मार्ग पर हुआ जलभराव।अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक करीब 15 घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर पॉश कालोनियों तक में जलभराव हो गया। प्रमुख मार्गों पर भी लोगों का निकलना दूभर हो गया। वहीं कई क्षेत्रों के घरों तक में पानी घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद शहर में बारिश शुरू हुई। इसके बाद कुछ देर को ही बारिश थमी और इसके बाद पूरी रात से लेकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक बारिश होती रही। कुछ देर हल्की तो अधिकतर समय मूसलाधार बारिश ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन


विष्णु विहार, शिव विहार, न्यू कृष्णा विहार, कृष्णा विहार, साईं विहार, रजा टैक्सटाइल, विकास नगर, रफत कालोनी, न्यू साईं कालोनी, पुराना रोडवेज बस अड्डा, नूरमहल आवास विकास, गंगापुर, काशीराम कालोनी, जौहर अली रोड, कचहरी, गांधी समाधि के निकट, किला परिसर में महिला डिग्री कालेज के निकट, पत्थरों वाला थम, घेर तोंगा, कटकुइया, पांच कब्र, लाल कब्र, छीपियान, पुराना गंज समेत तमाम मोहल्लों व स्थानों पर जलभराव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई घंटे तक नालियों का पानी गलियों में कई फिट ऊंचाई तक बहा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यह गंदा पानी घरों तक में घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है, जिससे वह परेशान हैं। बारिश जहां लोगों पर आफत बनकर टूटी है तो वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें