रामपुर। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शनिवार को स्कूलों में आधे दिन ही पढ़ाई होगी। जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में शनिवार को हाॅफ डे घोषित किया गया है। सुबह साढ़े 11 बजे तक स्कूल खुलेंगे। वहीं सोमवार से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक स्कूलों का संचालन होगा।जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस बीच लू भी अब तेज चलने लगी है। लू की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार और रविवार को लू का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग विभाग भी सतर्क हो गया है। शनिवार को स्कूलों में हाॅफ डे घोषित किया गया है।
बीएसए संजीव कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। बीएसए ने बताया कि शनिवार को हाॅफ डे रहेगा। वहीं सोमवार से सभी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से एक बजे तक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।