फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेतों में लगी आग, भूसा, गेहूं और पेड़ जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरा गजेजा, करींगा, बेहटरा, जटपुरा, कृपया हप्पू, मोहनपुर और मिर्जापुर सहित आधा दर्जन गांवों के खेतों में शुक्रवार को आग लग गई। आग से गेहूं, भूसा और पेड़ जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पर प्रभारी तहसीलदार सीमा गंगवार राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गईं। प्रभारी तहसीलदार ने चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाईं, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। किसानों का कहना है कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



कई गांवों के किसानों को हुआ नुकसान
ग्राम करींगा निवासी राम प्रकाश और लक्ष्मी की 11 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी सुरेश, भजनलाल, सर्वेश के खेत में 20 बीघा गेहूं कटने के बाद रखी पराली जलकर राख हो गई। वहीं ग्राम मिर्जापुर निवासी अनिल पांडे व दिनेश पांडे के खेत में गेहूं कटने के बाद लगभग चार बीघा भूसा व यूकेलिप्टस के लगभग 400 पेड़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने राजस्व प्रशासन से नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें