रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ दर्ज तीन मामलों की बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। तीनों मामलों में अलग-अलग तारीख मिली हैं।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दर्ज क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में सुनवाई नहीं होनी थी। बृहस्पतिवार को इस मामले में गवाह व मुकदमा वादी गगन अरोड़ा को गवाही के लिए पहुंचना था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस पर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख नियत की है। इसके अलावा आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इन दोनों मामलों की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। सपा नेता आजम खां पासपोर्ट मामले में भी नामजद हैं।