रोहड़ू। मजदूर यूनियन खंड इकाई चिड़गांव (संबंधित सीटू ) ने फैसला लिया कि अगले महीने तक सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं किया तो वे प्रदर्शन करेगे। मनरेगा व अन्य निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील मेहता बताया कि मनरेगा के बजट में हर साल कटौती की जा रही है। उनकी लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही, इसलिए बीस मई को रोहड़ू में विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश मनरेगा व भवन सड़क एवं अन्य निर्माण चिड़गांव ब्लॉक कमेटी में दीवान सिंह को अध्यक्ष चुना गया। कविता को महासचिव, रोशन लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा प्रभु लाल, संजीव को उपाध्यक्ष, प्रेमचंद और मनीष को सचिव व सत्यदेव, राजेश, महेंद्र सिंह, जयलाल देवराज, गोपीचंद प्रताप सिंह, गोलबर सिंह, कलीराम, कुलदीप, राजेश और सुरेंद्र को सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी गठन के बाद उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद