फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और पैनकार्ड के मामले में अब 18 को सुनवाई

Wed, 13 Oct 2021 09:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

सपा सांसद आजम खां पर लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट होने के आरोप में दर्ज मुकदमों में बुधवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीनों मामलों में अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है। वहीं आजम खान के खिलाफ दर्ज दो मामलों की सुनवाई भी 18 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने गंज थाने में भी अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों आरोपी हैं। जबकि दो पैन कार्ड मामले में सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इसके साथ ही दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इन तीनों मामलों की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है, जिसमें आरोप तय हो चुके है। बुधवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी।

विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में 18 अक्तूबर को होगी सुनवाई
सपा सांसद आजम खां पर लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख सोमवार 18 अक्तूबर तय की है।

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक चुनाव प्रचार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। यह मामला भी एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले की बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके साथ ही गंज थाना क्षेत्र में आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट के आरोप के मुकदमे की भी कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि इन दोनों मामलों में अब कोर्ट ने अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें