रामपुर। सपा नेता आजम खां के दो मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तारीख तय की है।
साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों पर ये आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि आजम खां के इशारे पर उनके साथ मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसमें आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इससे संबंधित दो मामलों में सुनवाई हुई। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इन दोनों मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। वहीं, दूसरी ओर रिटायर्ड सीओ आलेहसन के अधिवक्ता की ओर से भी गंज थाने में दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र दाखिल किया। अभियोजन द्वारा आपत्ति के लिए समय की मांग की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।