फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हर ब्लॉक में लगेंगे स्वास्थ्य मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में 18 से 23 अप्रैल तक जिले भर में ब्लॉकवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। इस स्वास्थ्य मेले में सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण के साथ ही पोषक तत्वों की जानकारी देने के साथ ही अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। मेले की शुरुआत 18 अप्रैल को शाहबाद ब्लॉक से होने जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरूकर दी है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। 18 से 23 अप्रैल के बीच होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में जन समुदाय को योजनाओं की जानकारी के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं, जिसमें मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करने के साथ ही इसका प्रचार-प्रसार करना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना, मेले में शामिल होने वालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आईकार्ड बनाने की सुविधा, स्वस्थ रहने के लिए उच्चतम स्वास्थ्य एवं उचित व्यवहार अपनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करना और रोगों की शीघ्र पहचान के लिए स्क्रीनिंग, परीक्षण, औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकता के अनुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कंसलटेंसी प्रदान करना है।
एसीएमओ डॉ. विनय चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारी की जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 18 से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन तीन ब्लॉकों में सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। मेले में एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा जांच और दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शासन स्तर से आदेश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मेला आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें