एक दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया। कुछ माह पहले एचएमपीवी को लेकर अलर्ट किया गया था। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। अन्य संसाधनों को भी दुरुस्त कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि यहां पर इससे पहले कोविड मरीजों का इलाज किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि एचएमपीवी सीधे तौर पर निमोनिया, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ शरीर में हमला करता था। अब जो नया उप वेरियंट जेएन 1 में नाक बहना, गले में खराश जैसी समस्या हो रही है। ऐसे में इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।