लूहरी परियोजना प्रमुख विवेक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की मिनी मैराथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी परियोजना में वीरवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क पर दौड़ लगाकर स्वस्थ भारत का संदेश दिया। एसजेवीएन 24 मई को अपना 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा। इसी कड़ी में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने ‘स्वस्थ भारत‘ थीम पर मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य स्वस्थ भारत के राष्ट्रीय उद्देश्य को बढ़ावा देना था। मैराथन का उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलाना भी था, जिसे एसजेवीएन की ओर से 16 से 31 मई तक देशभर में अपने सभी कार्यालयों में मनाया जा रहा है। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मैराथन आरएचपीएस सीआईएसएफ फायर विंग कार्यालय से शुरू हुई और कोयल सब स्टेशन में समाप्त हुई। मिनी मैराथन के साथ-साथ सभी कर्मचारियों के लिए रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने मिनी मैराथन और रस्साकशी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। - संवाद
लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रमुख ने मैराथन विजेताओं को किया पुरस्कृत। स्रोत : परियोजना प्रबंधन