फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीमा पर युद्ध में जाने की इच्छा जताने वाले हेड कांस्टेबल का तबादला

Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच रामपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने सीमा पर जाकर देश के लिए लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखकर स्वेच्छा से युद्ध में भाग लेने की अनुमति मांगी है और एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद चमन सिंह का तबादला लखीमपुर खीरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने वीडियो में कहा कि वह देश सेवा के लिए युद्ध में भाग लेना चाहते हैं और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सरकार द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि पहलगाम हमले में हमारे 26 जवानों की शहादत के बाद जवाबी कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने एयर स्ट्राइक को सही समय पर उठाया गया कदम बताया।
चमन सिंह ने पत्र में उल्लेख किया कि वह एसएलआर, इंसास और एके-47 जैसे हथियारों को चलाने में दक्ष हैं और युद्ध में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, हम पीछे नहीं हटेंगे, देश के लिए हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद उनके तबादले का आदेश सामने आया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि तबादला प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी और आज ही आदेश प्राप्त हुआ है। चमन सिंह को अब रिलीव किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें