फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेट स्पीच केस: लखनऊ में 25 को लिया जाएगा आजम खां की आवाज का नमूना, लैब ने तय की तारीख, पुलिस ने भेजी सूचना

Sat, 19 Aug 2023 09:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ अगस्त 2007 को विधानसभा चुनाव में भाषण के दौरान टांडा थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। 
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां 25 अगस्त को लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हाजिर होकर आवाज का नमूना देंगे। प्रयोगशाला की ओर से तारीख तय कर इसकी जानकारी रामपुर के पुलिस-प्रशासन को दे दी है। पुलिस ने इसकी सूचना सपा नेता को भेजी है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ सात अगस्त 2007 को विधानसभा चुनाव में भाषण के दौरान टांडा थाने में दलित समाज के प्रति आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में बसपा नेता धीरज कुमार शील ने मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने सपा नेता की रिट को खारिज करते हुए आवाज का सैंपल देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


अब इस मामले में एमपी-एमएलए (सेशन ट्रायल) कोर्ट ने नौ अगस्त को सुनवाई करते हुए डीएम एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिए थे कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से समन्वय स्थापित कर उनकी आवाज का नमूना लेने की तारीख को मुकर्रर करें।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि तारीख मुकर्रर होने के बाद सपा नेता को भी अवगत कराएं। कोर्ट ने आजम खां को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक को पत्र लिखकर तारीख मुकम्मल करने को कहा था।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में 25 अगस्त को प्रयोगशाला में पहुंचकर सपा नेता को अपनी आवाज का सैंपल देना होगा। इसकी सूचना मिल गई है। साथ ही इस मामले में अब सपा नेता आजम खां को भी इस आदेश से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सुनवाई टली

रामपुर के पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में शनिवार को न्यायिक अफसर के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त को होगी। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें