फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017 के स्वागत में हुआ जश्न

Sun, 01 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
कंट्री क्लब में शनिवार की शाम को नये साल स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में डांस करतीं महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन

नए साल के जश्न में किसी भी तरह का खलल न पड़े इसको लेकर जिले भर में कड़ी चौकसी रखी गई है। पुलिस प्रशासन ने सावर्जनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी है। साथ ही सीआरपीएफ कैंप, आकाशवाणी, रजा लाइब्रेरी में भी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इधर, नये साल के स्वागत में जमकर धमाल हुआ। लोग नये साल की मस्ती में डूबे नजर आए।

नए साल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आईबी की सूचना के बाद यूपी सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। सभी थानाध्यक्षों को गश्त पर रहने को कहा है। रात्रि के वक्त गश्त बढ़ाने को भी कहा गया है। साथ ही पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चौराहों पर वाहन चेकिंग की। साथ ही रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर भी चेकिंग कराई गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने यात्री ट्रेनों को खंगाला। साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। होटलों पर भी चेकिंग कराने की बात कही गई है। आकाशवाणी के बाहर पुलिस सुरक्षा रहेगी, रजा लाइब्रेरी में हालांकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें