रामपुर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की पहली महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों का चयन मंगलवार को नवाब जुल्फिकार अली खान एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में हुआ। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जागृति मदान धींगड़ा ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना का महत्व समझाया। चयन प्रक्रिया में ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार यादव और डॉ. मुजाहिद अली ने मार्गदर्शन दिया।
हॉकी कोच फरहत अली खान और मारिया फरहत ने चयन परीक्षण का संचालन किया। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही विश्वविद्यालय की ओर से जारी की जाएगी।