फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जीएसटी टीम ने दो फर्माें को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बकाया नहीं चुकाने पर राज्य कर विभाग ने दो फर्माें के कार्यालय को सीज कर दिया है। बृहस्पतिवार को उपायुक्त राज्य कर संदेश कुमार जैन अपनी टीम के साथ बकायेदारों के प्रतिष्ठान में पहुंचे।
विज्ञापन

इब्राहीम सलीम एंड जनरल आर्डर सप्लायर के खिलाफ बकाया जमा न करने पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए फर्म के व्यापार स्थल को सीज किया गया। इसके बाद फर्म सर्वश्री एनपी इंटरप्राईजेज को भी बकाया जमा न करने पर सीज किया गया। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि राज्य कर विभाग की ओर से बड़े जीएसटी बकायेदारों की चल-अचल संपत्तियाें को चिह्नित किया गया है।
जल्द ही उनके खिलाफ भी वसूली और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में अनीता सिंह, उदय प्रताप सिंह, राधे श्याम यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें