फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरौवा और शाहबाद में आज पड़ेंगे वोट

Fri, 27 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र की 210 ग्राम पंचायतों में प्रधानों और 2636 ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों की किस्मत का फैसला शनिवार को होगा। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव के लिए सभी मतदानकर्मियों की टोलियां बूथों पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन



मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए लंबे समय से कवायद की जा रही है। पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद में चुनाव होना है। शाहबाद की 118, जबकि चमरौवा की 92 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया था। अब मतदान की बारी है।


चमरौवा और शाहबाद में शनिवार को वोटिंग होगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। पहले चरण में मतदान कराने के लिए शुक्रवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, प्रेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित की देखरेख में रवानगी का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन



चमरौवा और शाहबाद के 27 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह रहेगी। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान रहेंगे। इन केंद्रों पर जिला स्तरीय अफसरों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कमान सौंपी गई है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी साधना गोस्वामी ने इन केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के आदेश जारी किए हैं। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ अमित किशोर को शाहबाद जबकि एडीएम एमपी सिंह को चमरौवा क्षेत्र में पीसफुल चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें