फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बाढ़ और बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू अन्नदाता ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को यूनियन कार्यकर्ता विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कहा सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी किसानों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। बाढ़ से फसलें बर्बाद हुए सप्ताह से अधिक समय हो गया। लेकिन, अभी तक किसी भी तहसील में नुकसान का आकलन करना भी शुरू नहीं किया गया है। उल्टा तहसील तथा बिजली कर्मी किसानों पर वसूली के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।
चेतावनी दी अगर बिजली और राजस्व विभाग ने किसानों पर वसूली के लिए दबाव बनाना बंद नहीं किया तो वह चुप नहीं बैठेंगे। वसूली के लिए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाएगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष उस्मान पाशा, अब्दुल हफीज, शबाना खान, जीनत खान, शावेज खान, मोहम्मद नाजिम, रागिव खान, नगमा खान, आकिल खान, तय्यब अली, दानिश मियां ,समीर खान, परवीन, संजीव राजपूत,अरुण कुमार, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें