फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टाइल्स गोदाम का टिनशेड काटकर हजारों का सामान चोरी

Sat, 23 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में स्वार-बाजपुर रोड स्थित एक टाइल्स गोदाम में चोरों ने टिनशेड काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी मोहम्मद आलिम का स्वार-बाजपुर रोड पर मैरिज हॉल के निकट तमन्ना ट्रेडर्स एवं सेनेटरी का शोरूम है। आलिम के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे चोर शोरूम की 18 फुट ऊंची दीवार पर चढ़कर गोदाम की छत तक पहुंचे और टिनशेड काटकर अंदर घुस गए।
गोदाम में घुसकर चोर इनवर्टर की चार बैटरियां, दराज में रखे 25 हजार रुपये नकद, सबमर्सिबल मोटर और कटिंग मशीन चोरी कर ले गए। आरोप है कि चोरों ने शटर भी काटा और उसी रास्ते से सामान बाहर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई।
विज्ञापन

मामले की तहरीर गंज थाने में दी गई है। पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
0000
चोरी के आरोप में दो बाल अपचारी गिरफ्तार
रामपुर। 19 मई को बिलासपुर गेट के पास बगी मोड़ स्थित सरिया की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 19 मई की रात बिलासपुर गेट चुंगी बगी मोड़ पर स्थित सरिया की दुकान में चोरी हुई थी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पवन कुमार शर्मा के अनुसार घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए थे। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को 10 किलोग्राम सरिया और दो कैमरों के साथ पकड़ लिया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें