फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों ने 32वें दिन भी किया विरोध-प्रदर्शन

Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
टांडा में शनिवार को भेंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन करते ज्वेलर्स।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को 32वें दिन भी जारी रही। एक माह से अधिक समय से एक्साइज ड्यूटी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रही सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल ‘न हम झुके न तुम माने’ की तर्ज पर चल रही है।। न तो केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को लेकर बैकफुट पर आती नजर आ रही है और न ही सर्राफा कारोबारी हड़ताल समाप्त करते दिख रहे हैं। शनिवार को भी सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर भूख हड़ताल की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्य सर्राफा बाजार में कारोबारी एकत्र हुए। उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को होने वाले प्रदेश व्यापी बंद को सफल बनाने की अपील की गई। कहा कि सर्राफा कारोबारी किसी भी कीमत पर एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी नहीं देंगे। इस काले कानून को खत्म किए जाने हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को कमेटी के सदस्यों में से परितोष चांदीवाला, अतुल रस्तोगी, टीटू, रामनिवास रस्तोगी, श्रीकृष्ण गुप्ता और रविप्रकाश भूख हड़ताल में शामिल रहे।

इसके साथ ही मीटिंग व प्रदर्शन में प्रेमकिशोर रस्तोगी, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, गुरमीत सिंह, मुकुल, देवेंद्र सिंह, दिलीप रस्तोगी, राम गुप्ता, राजीव शर्मा, निशांत, विवेक अग्रवाल, संजय पाठक, अजय, दिनेश, अशेष अग्रवाल, संजीव आर्य, हरीश, आरिफ आदि शामिल रहे। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी की ओर से भी शनिवार को सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर रहे और भूख हड़ताल भी की। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, रामकिशन गुप्ता, राजीव लोचन, पराग, पारस, प्रदीप सिंह, उमेश रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


स्वार के मेन बाजार में शनिवार को सर्राफा कारोबारियों की बैठक हुई। सर्राफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि समाप्त होने तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में आजेंद्र कुमार राठौर, मोहित गुप्ता, अतीक अंसारी, गंगन सपरा, अमित वर्मा, उमेश वर्मा, अंशू वर्मा, विरेंद्र कुमार राठौर, रमेश चंद्र, मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, विकास राठौर, प्रशांत रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें