फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रसकथा के दौरान तीन महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन गायब

Tue, 21 Jul 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्सव पैलेस में आयोजित श्री रसकथा के दौरान रविवार रात तीन महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन गायब हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और आयोजकों ने देर रात तक चेन की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रामनाथ कॉलोनी निवासी रीता राणा, आदर्श कॉलोनी निवासी शकुंतला देवी और पुराना गंज निवासी नीरू गुप्ता रविवार रात कथा सुनने पहुंची थीं। कथा समाप्त होने के बाद उन्हें अपनी-अपनी सोने की चेन गायब होने का पता चला। महिलाओं ने पहले मोबाइल की टॉर्च की मदद से कथा स्थल पर काफी देर तक तलाश की, लेकिन चेन नहीं मिली। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचीं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोशनी की व्यवस्था कराकर गद्दे, चादरें व अन्य सामान हटवाकर देर रात साढ़े 12 बजे तक तलाश कराई, लेकिन चेन बरामद नहीं हो सकी। पुलिस ने आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी और कैमरे भी चेक किए गए थे। पीड़ितों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें