फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से भागी युवती: प्रेमी दूसरे डिब्बे में पहले से कर रहा था उसका इंतजार, फिर दोनों इस हाल में पहुंचे घरवालों के सामने

Tue, 19 Apr 2022 08:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)

सार

रामपुर में करीब आठ दिन बाद ट्रेन से फरार युवती अपने प्रेमी से निकाह के बाद घर लौट आई है। युवती परिजनों के साथ बिहार अपनी ननिहाल जाने के दौरान ट्रेन से कूदकर भाग गई। उसका प्रेमी पहले से ही ट्रेन में मौजूद था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में प्रेमी के साथ ट्रेन से कूदकर भागी युवती निकाह के बाद अपने घर लौट आई है। परिजनों के साथ युवती बिहार को ननिहाल जा रही थी। जबकि, उसका प्रेमी युवक पहले से ही ट्रेन में मौजूद था। रास्ते में ट्रेन धीमी होने पर प्रेमी जोड़ा कूद कर फरार हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पुलिस के सामने हाजिर हो गए। युवती बाद में युवक के साथ उसके घर चली गई।

विज्ञापन


मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के अजीमनगर और दोंकपुरी टांडा गांव का है। गांव निवासी एक युवक का अजीमनगर निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ दिन पहले युवती अपने परिजनों के साथ ट्रेन से रामपुर से अपनी ननिहाल कटिहार बिहार जा रही थी। बिहार जाने के सूचना युवती ने अपने प्रेमी को पहले ही दे दी थी। जिसके चलते युवक भी उस ट्रेन में पहले से ही मौजूद था। इस दौरान ट्रेन के अंदर प्रेमी जोड़े में बात हुई और दोनों ने भागने का मन बना लिया।

इस बीच एक स्टेशन पर ट्रेन कुछ हल्की हुई तो प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी। ट्रेन में युवती को गायब होने से उसके परिजन घबरा गए और वापस घर लौट कर आने लगे। परिजनों ने कई दिन तक आसपास युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गांव आकर परिजन आरोपी युवक के गांव पहुंचे तो वो भी घर से गायब था। युवक को गायब देख युवती के परिजन पूरा माजरा समझ गए और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। करीब आठ दिन बाद प्रेमी जोड़ा गांव लौट आया और ग्रामीणों के सामने अपने निकाह के कागज पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें