फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खाते में पौने 2 लाख रुपये ट्रांसफर कराकर महिला फरार

Sun, 12 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस हिरासत में बुर्का पहने महिला के बैग की तलाशी लेती फ्रेंचाइजी संचालक की पत्नी। बैग में कागज और पत्थर भरे मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
 शनिवार की दोपहर दो महिलाओं ने बैंक आफ बड़ौदा के एक फ्रेंचाइजी संचालक को ठगी का शिकार बनाया। एक ने अपने पति के बैंक अकाउंट में पौने दो लाख रुपये ट्रांसफर कराए। अकाउंट में रुपये ट्रांसफर होने पर दो मिनट में भुगतान की बात कहते हुए बाहर निकलकर फरार हो गई।

साथ गई दूसरी महिला भी वहां से खिसकने की कोशिश करने लगी जिसे फ्रेंचाइजी संचालक ने पकड़ लिया। उस महिला को छुड़ाने पहुंच गए तीन युवकों ने संचालक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसी बीच पहुंची पुलिस महिला सहित चारों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


ठगी का यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजद्वारा का है। इंद्रा कालोनी निवासी रंजीत की राजद्वारा में फोटो स्टेट की दुकान है।  उनके पास बैंक आफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी है जिसके जरिये लोग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करते-कराते हैं।  शनिवार दोपहर उनकी दुकान पर बंगला आजाद खां निवासी दो महिलाएं पहुंची। एक ने अपने पति के खाते में पौने दो लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन


रुपये ट्रांसफर होने के बाद पहले बैग खोला और फिर चैन बंद कर बैग रख दिया तथा दो मिनट में रुपये गिनने की बात कहते हुए बाहर निकल कर गायब हो गई। दूसरी महिला को फ्रेंचाइजी संचालक ने शक होने पर रोक लिया। पुलिस को भी फोन कर दिया। इसी बीच तीन युवक वहां आए। वह  दुकानदार और उसकी पत्नी से मारपीट कर उक्त महिला को साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस ने पहुंचकर सभी को कस्टडी मेें ले लिया। महिला की बैग की तलाशी में कागज और पत्थर भरे मिले। रंजीत की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर पुलिस फरार दूसरी महिला की तलाश में उसके घर तक पहुंची जहां ताला लटका मिला। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें