फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छाए अमेठी के शूटर्स 

Sat, 11 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में निशानेबाजी प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते डीआईजी रेंज जगजीत सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में चल रही अंतर रेंज निशानेबाजी प्रतियोगिता में अमेठी रेंज के निशानेबाजों का दबदबा रहा। अमेठी के निशानेबाजों ने पिस्टल और राइफल शूटिंग के विभिन्न श्रेणियों में तीन गोल्ड मेडल, पांच सिल्वर मेडल हासिल किए। अमेठी रेंज के दिलीप कुशवाहा को पिस्टल और लखनऊ रेंज के कृष्णा पाल को राइफल शूटिंग में बेस्ट शूटर का पुरस्कार दिया गया। 

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में मंगलवार से प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। प्रतियोगिता में मध्य रेंज की 14 बटालियन से 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गुरुवार तक प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में निशानेबाजी हुई। शुक्रवार को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीआईजी रेंज जगजीत सिंह ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत लगी रहती है लेकिन, खिलाड़ी को प्रयास कम नहीं करने चाहिए। इस अवसर पर राजेश वत्स, आईए खान, शहनाज अली, कृष्ण कुमार, आरपी यादव, योगेंद्र सिंह डागर, सुधीर कुमार, सुभाष चंद्र झा, मनोज कुमार, डा. अमित सिंह मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें