फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कर्मचारी होंगे सस्पेंड, चार पर रिपोर्ट होगी

Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बमनपुरी के रिकार्ड में हेराफेरी करने के मामले में रिकार्ड रूम के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों की गर्दन फंसती नजर आ रही है। डीएम ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही रिकार्ड रूम के दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के बाद खलबली मची है।
विज्ञापन



डुंगरपुर में सरकारी जमीन को निजी दर्शाने के मामले का खुलासा होने के बाद रिकार्ड रूम में जमीनों के रिकार्ड में हेराफेरी के तमाम मामलों का खुलासा होता जा रहा है। डुंगरपुर प्रकरण के बाद बमनपुरी के रिकार्ड में भी हेराफेरी की बात सामने आई थी। यहां की एक जमीन के रिकार्ड में हेराफेरी कर दी गई और उसका लाभ भी कमा लिया गया।


मामले की जांच भी शुरू कर दी गई थी। जांच पूरी होने के बाद एसडीएम मिलक ने मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट में एक अधिवक्ता, रिकार्ड रूम के दो कर्मचारी और एक अन्य के नाम सामने आए हैं। कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन



रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दोषी पाए गए एक अधिवक्ता और दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने इस संबंध में प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार को आदेश दिए हैं कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



रिकार्ड रूम के दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाए। इस आदेश के बाद प्रशासन ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें