फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च से बेमियादी हड़ताल का एलान

Thu, 25 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया। अब उन्होंने दो मार्च से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। इंजीनियरों ने विकास भवन में प्रदर्शन कर धरना दिया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियर कई दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन



प्रांतीय आह्वान पर उन्होंने 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का निर्णय लिया था। प्रांतीय कार्यकारिणी ने फैसला बदल दिया है। इंजीनियर अब एक मार्च तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है।


उन्होंने उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में जनपद अध्यक्ष सुनील कुमार पवार, बीके शर्मा, दिलीप कुमार यादव, सीपी सिंह, शाहिद गुलशेर, रईस अहमद, संदीप कुमार, महेशराम, रमन गर्ग, विवेक मलिक, रोहताश सिंह, प्रकाशवीर, इंदर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें