फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद पटरी पर लौटी इलाहाबाद-हरिद्वार समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन भी पटरी आ रहा है। दिसंबर माह से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद रामपुर जंक्शन पर स्टॉपेज वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन बंद कर दिया गया था। जिनका संचालन अब शुरू कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना के इस लहर में ट्रेनों का संचालन कम कर दिया था। रामपुर से 62 ट्रेनों का स्टॉपेज है। लेकिन, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 15 दिसंबर से बंद कर दिया गया था। इससे प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रामपुर से काफी संख्या में लोग प्रतिदिन काम करने के लिए ट्रेनों में सफर कर जाते है। कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए ट्रेनों के संचालन से प्रतिदिन चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा,लेकिन अब रेलवे ने रामपुर में रुकने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, इलाहाबाद- हरिद्वार एक्सप्रेस, दिल्ली- फैजाबाद, और नौचंदी एक्सप्रेस के संचालन को शुरू कर दिया है। जिसके बाद यात्रा करने वाले यात्रियों की तादाद भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें