फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 1.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। विकासखंड मिलक में रविवार को सेवा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने करीब 1.80 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच पात्र लाभार्थियों को कुल पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए। वहीं दैवीय आपदा से प्रभावित पांच लोगों को प्रमाणपत्र, जीरो पॉवर्टी के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी और सुनने की मशीन भी वितरित की गईं। रविवार को आयोजित शिविर में 1560 लोगों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न योजनाओं से संबंधित 493 आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य मेले से अब तक करीब 572 लोगों को लाभ मिल चुका है। सात दिवसीय सेवा संकल्प समारोह में अब तक कुल 5253 लोगों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, बीडीओ शैलेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष ममता अत्री, रजनीश पटेल, राम बहादुर गंगवार, एसडीएम संत वीर सिंह, शुभांक प्रकाश, प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर बासित अली, सचिव राजकुमार गंगवार सहित ब्लॉक कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें