फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिकंदराबाद में सीसी रोड का शिलान्यास

Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। चमरौआ के पूर्व विधायक अली यूसुफ अली ने सोमवार को गांव सिकंदराबाद में सीसी रोड और नाली का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख पति अली यूसुफ अली ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है। सभी वर्ग और संप्रदाय के क्षेत्रों में बिना भेदभाव के कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुराद अली ने कहा कि उनके क्षेत्र में हुए निर्माण कार्य से क्षेत्र की जनता खुश है। इससे पहले पूर्व विधायक का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों समेत भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें