फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमना-जमनी में तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। जमना-जमनी क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को वन दरोगा कुलवीर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने गांव पहुंचकर व्यापक कांबिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरदार दरबार सिंह के फार्म पर तेंदुए के पदचिह्न मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों और जंगलों की छानबीन की, जहां कई स्थानों पर तेंदुए के ताजा पदचिह्न मिले। वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उसकी गतिविधि का क्षेत्र निर्धारित होगा, वहां पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय खेतोंं या जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें